त्रिफला छाछ पीने से होता है फायदा, जानें कौन-कौन सी समस्या के लिए है बेहतर

त्रिफला छाछ पीने से होता है फायदा, जानें कौन-कौन सी समस्या के लिए है बेहतर

सेहतराग टीम

दूध, दही और छाछ ये तीनों हमारे सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। पेट को लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए इसका सेवन सभी लोग करते हैं और काफी लोग इसको पंसद भी करते हैं। वहीं छाछ में एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी त्रिफला का चूर्ण मिला दें तो ये कब्ज और बदहजमी दोनों को एक साथ कंट्रोल करने का काम करती है। जानें त्रिफला छाछ तैयार करने का तरीका और इसके फायदे।

पढ़ें- जानिए, जब टाइफाइड हो तब क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?

त्रिफला छाछ बनाने का तरीका (How to Made Triphala Chhachh in Hindi):

त्रिफला छाछ को बनाने के लिए सबसे पहले आप भीगे हुए त्रिफला चूर्ण को लें। यानी कि आपको त्रिफला चूर्ण को थोड़ी देर पहले पानी मिलाकर रख दें। अब इस भीगे हुए त्रिफला चूर्ण को एक गिलास छाछ में मिलाएं। इसके बाद इसमें पिसा हुआ थोड़ा पुदीना, काला नमक और स्वादानुसार चीनी मिलाएं। इसे अब फ्रिज में थोड़ी देर के लिए रख दें।

जानें कब पीएं

इस त्रिफला छाछ को सोने से पहले रोजाना फ्रिज से निकालकर पी लें। ऐसा करने से आपका पेट सुबह साफ हो जाएगा। साथ ही आपको कब्ज और बदहजमी की परेशानी से भी छुटकारा मिल जाएगा। 

त्रिफला छाछ पीने के फायदे (Benefits of Drinking Triphala Chhachh in Hindi):

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है

त्रिफला छाछ कब्ज और पाचन दोनों के लिए बेहतरीन है। इसके साथ ही इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी काफी कम करता है और फैट को करने में मदद करता है। 

फैट को करता है कंट्रोल

खाना खाने के बाद त्रिफला छाछ पीने से फैट पर तेजी से असर दिखाता है। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसके साथ ही वजन को संतुलित रखने में भी मदद करता है।

कब्ज में देता है आराम

त्रिफला छाछ कब्ज में राहत दिलाने का काम करता है। जिन लोगों को कब्ज और बदहमजी की परेशानी है वो लोग इसे सोने से पहले जरूर पीएं।

पेट को रखता है ठंडा

छाछ की तासीर ठंडी होती है। अगर आप इस छाछ में रोजाना त्रिफला मिलाकर पीएंगे तो ये आपकी सेहत के लिए लाभकारी होगा। इसके साथ ही पेट को शांत भी रखेगा।

 

इसे भी पढ़ें-

गुड़ के साथ खाएं मूंगफली, होते हैं कई फायदे, जानिए 6 स्वास्थ्य लाभ

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।